युवक ने फांसी लगाकर की जान देने की कोशिश
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित लिसाड़ी गांव में एक युवक ने मंगलवार दोपहर दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस दौरान परिजन वहां पहुंच गए और किसी तरह युवक को नीचे उतारा। युवक ने बताया कि उसके पिता ने उसे डांटा था, वह जिंदा नहीं रहना चाहता। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी युवक ने कहा कि उसने पिता के उत्पीड़न से वह परेशान होकर ये कदम उठाया है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। थाने में उसके परिजनों को भी बुलाया गया है। वहीं जब युवक को नीचे उतारा जा रहा था तो उसकी पत्नी बेहोश हो गई। युवक के पिता का कहना है कि वह अपनी पत्नी और अन्य परिजनों को परेशान करता है। जब उसे समझाने की कोशिश करते हैं तो सुसाइड की धमकी देता है।