फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पटरी किनारे मिला 97,152 क्विंटल रेता बजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खनन, वन और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इंदिरा नगर और शनि बाजार में छापामारी कर रेलवे पटरी से सटे उप खनिज सामग्री के 17 भंडारण पकड़े हैं। इन भंडारणों पर 97,152 क्विंटल अवैध उप खनिज बरामद हुआ है। इसकी सरकारी नियमों के अनुसार नीलामी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम दीपेंद्र चौधरी के निर्देश पर उप निदेशक खान राजपाल लेघा, उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और एसडीएम एपी वाजपेयी के नेतृत्व में टीम बुधवार को इंदिरा नगर पहुंची। टीम ने इंदिरा नगर से शनि बाजार रोड तक रेलवे पटरी किनारे अवैध ढंग से रखे गए रेता बजरी के भंडारणों की जांच की। इस दौरान टीम को छोटे बड़े 17 अवैध भंडारण मिले। जब इसकी पैमाइश की तो 4416 घनमीटर अवैध उपखनिज मिला। इसकी कुल मात्रा 97,152 क्विंटल निकली। इस पर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सारा उप खनिज पुराना जमा किया हुआ है और बुग्गियों से रॉयल्टी चुका कर लाया गया है। मगर मौके पर वह एक भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। टीम का दावा है कि प्रथम दृष्टया उपखनिज नदी से ताजा निकला हुआ लगता है। टीम उप खनिज की 20.38 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी मूल्य के हिसाब से नीलामी की तैयारी कर रही है। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंप दी गई है। टीम ने एडीएम के नेतृत्व में वन, खनन, राजस्व, कोषागार, पुलिस की संयुक्त टीम बना कर नीलामी का सुझाव दिया है। डीएम के निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें