हल्द्वानी। कुमाऊं में जंगलों की आग काबू में नहीं आ रही। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पिथौरागढ़ से तराई तक के जंगलों 30 स्थानों पर आग की घटनाएं हुईं। इसमें 52.50 हेक्टेयर जंगल जल गया। कुमाऊं में फायर सीजन में 721 आग की घटनाओं में 1048 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान हुआ है।
बिनसर वाइल्ड वन्यजीव अभयारण्य, पिथौरागढ़ के अस्कोट, डीडीहाट, अल्मोड़ा के जौरासी, रानीखेत, अल्मोड़ा रेंज, चंपावत के भिंगराड़ा, दोगाड़ी, हल्द्वानी वन प्रभाग के दोगाड़ी, नंधौर, तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज, नैनीताल के उत्तरी गोला रेंज, बरहोन रेंज में आग लगी। विभाग के मुताबिक सूचना मिलने के करीब एक घंटे के भीतर ही इन आग की घटनाओं पर काबू पा लिया गया। कुमाऊं में अब तक हुई आग की घटनाओं में 1048 हेक्टेयर जंगल जला है। इनमें से 128 हेक्टयेर जंगल सिविल सोयम और वन पंचायत क्षेत्र का शामिल है।
दो दिन में 52.50 हेक्टेयर जंगल जला
पिथौरागढ़ से तराई तक 30 स्थानों पर सुलगे जंगल