फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन का पेड़ काटने वाले तीन तस्कर पकड़े

विज्ञापन
स्वार के गांव माठखेड़ा में लकड़ी से भरे वाहन की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी स्थित कॉर्बेट संग्रहालय के परिसर से चंदन का पेड़ काटकर ले जाने वाले तस्करों को कॉर्बेट की एसओजी टीम ने पकड़ लिया। तीन तस्कर टीम की पकड़ में आ गए, जबकि दो तस्कर अभी फरार बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को पार्क वार्डन शिवराज चंद एवं शोध रेंज के रेंज अधिकारी और एसओजी प्रभारी संजय पांडे ने कॉर्बेट संग्रहालय पहुंचकर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

नैनीताल तिराहे पर स्थित कॉर्बेट संग्रहालय से तस्कर आठ दिन पहले रात को चंदन का एक पेड़ काटकर ले गए थे। तभी से कॉर्बेट की टीम तस्करों की तलाश में जुटी थी। एसओजी प्रभारी पांडे ने बताया कि पूछताछ के दौरान विक्की तिवारी निवासी अस्पताल वार्ड चार कालाढूंगी, दीपक सिंह बिष्ट निवासी गुलजारपुर बंकी, इश्तिकार निवासी स्वार रामपुर का नाम सामने आया, जिन्हें पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने चंदन का पेड़ काटने का जुर्म कबूल लिया। उनके कब्जे से चंदन की लकड़ी और कटर बरामद हुआ है, जबकि कुछ लकड़ी को तस्कर बेच चुके हैं। उन्होंने दो और साथियों के नाम बताए। उक्त तीनों को वन अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार दोनों तस्करों की तलाश की जा रही है। टीम में सुदेश कुमार, नरेश कुमार विनोद बिष्ट, वीरेंद्र आदि थे। वहीं, तस्कर पेड़ को काटकर जिस वाहन से ले गए, वन कर्मी उस वाहन को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन



चंदन का पेड़ काटने वाले तीन तस्कर पकड़े
जेल भेजा, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
कॉर्बेट संग्रहालय के परिसर से आठ दिन पहले काटा था चंदन का पेड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें