बाजपुर। सेक्स रैकेट मामले में सीओ राजेश भट्ट ने दोराहा स्थित होटल पर जाकर जांच पड़ताल की। शनिवार देर रात पुलिस टीम ने दोराहा स्थित होटल प्लाजा में छापेमारी कर दो महिलाओं और होटल स्वामी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
उनके पास से 21 हजार की नकदी और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई थी। मंगलवार देर शाम सीओ राजेश भट्ट ने होटल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की।
इधर कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि मौके से फरार हुए केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी युवक की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिशें दी गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।