फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा करने के प्रयास में नामजद चार आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता में पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले तथा तमंचे से फायर कर दहशत फैला कर अगवा करने का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा तथा एक कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

प्रतापपुर चौकी इंचार्ज एसआई मनोज कुमार कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बहादुर सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर नंबर 7 थाना नानकमत्ता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोप लगाया था कि 13 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे उसके घर में अमृत चीमा निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा, चंचल सिंह निवासी ग्राम आमखेड़ाथाना नानकमत्ता, गुरमीत सिंह निवासी प्रतापपुर नंबर 9 तथा गगनदीप सिंह निवासी रतनपुर किच्छा उसके घर में घुस आए तथा मारपीट करते हुए अगवा करने का प्रयास किया। अमृत चीमा ने दहशत फैलाने को तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 452 ,336 ,323 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शनिवार की सुबह पुलिस ने चारों आरोपियों को नानकमत्ता चौराहे से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें