सितारगंज में दुकान बंद कर रहे भाजपा नेता के काउंटर पर रुपयों से भरा बैग चोरी कर बाइक सवार तीन लोग फरार हो गया। भाजपा नेता के पुत्र ने चोरों का ललकारा तो उनमें से एक युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया।
खटीमा रोड स्थित बघौरा गांव निवासी राजेश ढल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बृहस्पतिवार की देर रात तुर्कातिसौर तिराहा पर वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे। उन्होंने दिन भर की दुकानदारी करीब 15 हजार रुपयों, दो मोबाइल और पांच सौ रुपये के कूपन रीचार्ज से भरा बैग काउंटर पर रख दिया। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि दो युवकों ने उतरकर काउंटर पर रख बैग चुरा लिया और बाइक स्टार्ट कर खड़े युवक के साथ भाग पड़े। राजेश के बेटे ने पर चोरों को ललकारा तो उनमें से एक युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया, लेकिन निशाना चूकने के कारण पुत्र बाल-बल गच गया। कोतवाल संजय कुमार ने चोरी के आरोप में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।