हल्दूचौड़ (नैनीताल)। मोटाहल्दू गौला उप खनिज निकासी गेट के समीप अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने गया 15 वर्षीय किशोर शनिवार देर शाम नदी में पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने परिजनों को सूचना देने के बजाय उसकी साइकिल व चप्पलें झाड़ियों में छुपा दी। पांच घंटा विलंब से परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो हरकत में आए परिजनों ने पुलिस की मदद से देर रात्री में नदी में बहे खोजबीन शुरू की।
विवेेक बेलवाल पुत्र राजेंद्र बेलवाल (15) हाल निवासी मोटाहल्दू, मूल निवासी भाड़ गांव रानीखेत अपने तीन दोस्तों दीपक कुमार (16), कमलेश (15), विकास कुमार (16) मोटाहल्दू में भुट्टा भूनकर बेचते हैं। साथ ही विवेक मोतीनगर स्थित राजकीय इंटर कालेज में ग्यारहवीं का छात्र है। शनिवार शाम करीब चार बजे गौला नदी में घूमनेे निकले तो चारों ने नदी में नहाने का मन बनाया। चारों कपडे़ उतार कर नदी में नहाने चल दिए। इस दौरान विवेक पानी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने हल्दूचौड़ चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस नेेे मध्य रात्रि में युवक की खोजबीन शुरू की।
गौला नदी में घूमने गया युवक बहा