फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहिना से एक साल पूर्व अपह्त युवक की खोजबीन में जुटी राजस्व पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजस्व पुलिस कोहिना गांव से एक साल पहले अपहृत युवक की खोजबीन में पुलिस जुट गई है। राजस्व पुलिस ने शुक्रवार को अपहृत युवक के परिजनों और आरोपी के परिजनों के बयान लिए। एसडीएम ने पटवारी को एक माह के अंदर मामले का पर्दाफाश करने समय दिया है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव के कोहिना गांव निवासी महेंद्र गिरी ने कोहिना गांव के कुंदन गिरी पर अपने भाई सुंदर गिरी को दिल्ली लेजाकर उसकी किडनी निकालकर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया। इस संबंध में उसने राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी।

पटवारी नौगांव सुंदर सिंह परिहार ने एसडीएम के निर्देश पर कुंदन गिरी के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। पटवारी परिहार ने शुक्रवार को कोहिना गांव जाकर अपहृत युवक के परिजनों और आरोपी के परिजनों के बयान लिए। एसडीएम सुंदर सिंह ने पटवारी से एक माह के अंदर घटना का पर्दाफाश करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें