रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली से रामनगर घूूमने आए तीन युवकों और युवती को ग्राम टेड़ा के ग्रामीणों ने मंगलवार को शराब पीते पकड़ा। ग्रामीणों ने चारों को पीटकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस चारों को कोतवाली ले आई, जहां उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के तिलकनगर निवासी एक युवक अपने बदायूं निवासी दो साथियों के साथ रामनगर घूमने आया था। वह साथ में अपनी महिला मित्र को भी लाया था। चारों देर शाम ग्राम टेड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे शराब पीने के साथ ही अश्लील हरकतें कर रहे थे। यह देख पहले तो ग्रामीणों ने उनको समझाया, लेकिन जब वह नहीं माने तो ग्रामीणों ने चारों की पिटाई कर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।