फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइकों के साथ दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा किया है। रामपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकों समेत चाकू, तमंचा, कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

सीओ लोकजीत सिंह ने शुक्रवार को घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा बृहस्पतिवार रात गश्त कर रहे थे कि तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने दो लोगों को बाइकों के साथ देखा। शक होने पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम थाना टांडा जिला रामपुर यूपी के ग्राम मुंडी मिलक निवासी नीटू सिंह और थाना टांडा रामपुर के ग्राम नारायणपुर निवासी धर्मवीर सिंह बताया। कहा कि वह चोरी और लूट के इरादे से पीरूमदारा आए थे। उनके पास मिलीं बाइकों को उन्होंने काशीपुर और मुरादाबाद क्षेत्र से चुराया था। धर्मवीर के पास से एक चाकू और चोरी की बाइक हीरो होंडा सीडी डीलक्स यूके 06 एन 4837 मिली जबकि नीटू के पास 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस सहित चोरी की पैशनप्रो बाइक यूपी 21 बीके 8216 भी बरामद हुई। एक मई को चेकिंग के दौरान भी धर्मवीर से काशीपुर से चुराई गई बाइक यूके06जेड 0343 बरामद हुई थी। इनके खिलाफ अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने 379, 398, 401, 411 आईपीसी, 25ए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। इस दौरान कोतवाल विक्रम राठौर, एसआई चेतन रावत, गुरजिंदर सिंह, राजाराम, उपेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें