कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी किसी काम से बाजार गई थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। एसआई देवेंद्र शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि मामला संदिग्ध लग रहा है।