सितारगंज। अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी होरी लाल पुत्र रामस्वरूप बृहस्पतिवार को अपनी बाइक (यूपी26एम-0915) से बाजार में राजमिस्त्री का काम करने आया था। उसने अपनी बाइक खटीमा मार्ग पर गुरुनानक मेडिकल के पास खड़ी कर दी और काम करने लगा। काम से लौटकर देखा तो बाइक गायब थी।
उसने आसपास और अन्य कई स्थानों पर बाइक की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। उसने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर चोरों का पता लगाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। ब्यूरो