फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय के पास देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में घायल बाइक सवार को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


बैजनाथ थाना पुलिस के अनुसार पीरूमदारा रामनगर निवासी 20 वर्षीय नंदन सिंह पुत्र दीवान सिंह अपने परिचतों से मिलने देर शाम गरुड़ से गागरीगोल को निकला था।

तहसील मुख्यालय के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। नंदन की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी बैजनाथ के डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें