फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद के भाई की हत्या का षड्यंत्र रचने में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
हत्या नोटबंदी - फोटो : SELF
विज्ञापन
नैनीताल। जमीन के लालच में अपने दामाद को बड़े भाई के खिलाफ भड़का कर हत्या कराने की आरोपी महिला को मल्लीताल पुलिस ने नौ महीने बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 12 मई 2018 को बूढ़ा पहाड़ के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस की मशक्कत के बाद युवक की शिनाख्त थाना बिलारी जिला मुरादाबाद, यूपी के गांव टांडा अमरपुर के मनोज चौधरी के रूप में हुई थी। बाद में मनोज के पिता जहेंद्रपाल सिंह चौधरी ने मल्लीताल कोतवाली पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप था कि छोटे बेटे रवि चौधरी ने जायदाद के लालच में बड़े भाई मनोज की हत्या की। पुलिस विवेचना के दौरान पिता के आरोपों की पुष्टि हुई कि रवि ने ही अपने बड़े भाई मनोज को बेरहमी से मार डाला। इसके बाद पुलिस ने रवि समेत उसके साथी पुष्कर, अनुज, संजीव कुमार को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारियों के दौरान खुलासा हुआ कि मनोज की हत्या का षड्यंत्र उसके छोटे भाई रवि की सास विनोदा देवी निवासी ग्राम धर्मपुर कलां थाना बिलारी जिला मुरादाबाद ने रचा था। पुलिस विवेचना के दौरान विनोदा के खिलाफ भी सबूत मिले। इसके बाद से पुलिस विनोदा की तलाश कर रही थी, लेकिन नौ महीने से वह फरार थीं। पिछले दिनों एसआई दीपक बिष्ट के निर्देशन में पुलिस टीम आरोपी विनोदा की गिरफ्तारी के लिए मुरादाबाद भेजी गई थी। पुलिस विनोद को गिरफ्तार कर बुधवार को नैनीताल पहुंची। इंस्पेक्टर मल्लीताल ध्यान सिंह ने बताया कि आरोपी विनोदा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दामाद के भाई की हत्या का षड्यंत्र रचने में महिला गिफ्तार
12 मई को बूढ़ा पहाड़ के पास मिला था अज्ञात युवक का शव
पुलिस की मशक्कत के बाद मनोज के रूप में हुई थी शिनाख्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें