फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की दीवार तोड़कर हजारों के मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर की पुलिस के लिए नासूर बन गए चोरों ने 12 घंटे के अंदर दूसरी चोरी कर एक बार फिर खुली चुनौती दे डाली। इस बार चोर एमबी इंटर कॉलेज के पास मोबाइल की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर हजारों का माल समेट ले गए। लगातार हो रही चोरियों और चोरी की स्टाइल से शहर के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

पुलिस की सभी रणनीति को धता बताकर चोर इत्मीनान से वारदात कर रहे हैं। बुधवार को रेलवे कालोनी में कर्मचारी के घर सेंध लगाकर पांच हजार रुपये और सामान चुरा ले गए थे। इसी रात एमबी इंटर कॉलेज के पास यश सम्मल के यश कम्यूनिकेशन सेंटर के वहां चोरी कर दी। यश बृहस्पतिवार सुबह दुकान पहुंचे तो दुकान के पिछले हिस्से की दीवार टूटी देख दंग रह गए। दुकान से मरम्मत के लिए आए 10 मोबाइल, चार्जर और पांच हजार रुपये गायब थे। भोटिया पड़ाव चौकी पहुंचे यश का कहना था कि दुकान के पीछे खाली मैदान है चोरों ने इसी का फायदा उठाया है। बता दें, कि चोरों ने बुधवार दिनदहाड़े रेलवे कालोनी में रेलवे कर्मी राम सेवक के घर का पीछे के कमरे का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये और कीमती सामान चुरा लिया था।

कप्तान की फटकार का भी असर नहीं
13 जुलाई को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मासिक क्राइम समीक्षा में चोरी की वारदात पर चिंता जताते हुए वनभूलपुरा और मुखानी थाना इंचार्ज को चेतावनी दी थी। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्धों का सत्यापन करने, पुराने चोरों की परेड़ कराने और चौकियों में रोजाना क्राइम समीक्षा का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें