खटीमा में बाजार चौकी पुलिस की टीम ने रविवार शाम बिगराबाग रोड पर बाइक सवार दो लोगों को करीब 520 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मुखबिर की सूचना पर बाजार चौकी इंचार्ज अनिल कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम ने बिगराबाग रोड पर दूध डेयरी के पास दो बाइक सवारों को रोका। टीम ने यूपी के पीलीभीत जिले के ग्यासपुर, बीसलपुर निवासी सलीम और सरताज की तलाशी ली तो उसने 520 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसआई ने बताया कि आरोपियों से इस धंधे में लिप्त लोगों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। टीम में कांस्टेबल इशहाक, चंदर, शहनवाज आदि थे।