बाजपुर। साल भर से मायके में रह रही विवाहिता के पास पहुंचे पति और ससुरालियों के बीच मारपीट हो गई। आरोपी युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि गांव भौनाइस्लामनगर निवासी झाझन सिंह की पुत्री की शादी यूपी के रामपुर के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।
प्रताड़ित होने पर विवाहिता साल भर से अपने पिता के घर रह रही थी। शनिवार को विवाहिता का पति दो बाइकों पर छह साथियों के साथ आ धमका। इस दौरान कहासुनी हो गई। जिस पर हंगामा हो गया।
आरोपी एक बाइक छोड़कर फरार हो गया। जबकि उसके साथी दूसरी बाइक लेकर भाग गए। एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया है।