बाजपुर। राज्य सीमा से सटे यूपी क्षेत्र में रामपुर रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। हादसा होने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।
बुधवार देर रात राज्य सीमा से सटे रामपुर रोड यूपी के गांव महराजपुर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली यूपी के दढ़ियाल रामपुर जा रही थी। इस दौरान उसकी सामने से आ रही आ रहे कैंटर से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक घायल हो गए। घायलों का गांव के एक क्लीनिक पर इलाज कराया गया। बीच सड़क पर वाहनों के भिड़ने से जाम की स्थिति बन गई। खबर मिलते ही यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।