काशीपुर। ग्राम फिरोजपुर में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के तहत एक पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान सपना गौतम, उसके पति मथुरीलाल गौतम और दूसरे पक्ष के रामकिशोर और जयराम के खिलाफ धारा 107/16 के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल की है।