फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पला कंपनी पर आज फिर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। अल्पला कंपनी में काम से निकाले गए श्रमिकों ने बुधवार को फिर रोजगार की मांग को लेकर कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया और फैक्ट्री प्रबंधन का पुतला जलाया। वहीं, महिला श्रमिकों ने फैक्ट्री की अनुबंध लेवर कंपनी के दो सुपरवाइजरों पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


महिला श्रमिकों ने कोतवाली में सुपरवाइजरों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि काम आरंभ होने के बाद जब वह नौकरी के लिए फैक्ट्री पहुंची तो अनुबंध लेवर कंपनी के दो सुपरवाइजरों ने उनके छेड़खानी और बदतमीजी की। विरोध करने पर काम से निकालने की धमकी दी।

फैक्ट्री के अधिकारी से मामले की शिकायत की तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की और उन्हें काम से निकाल दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला श्रमिकों ने तहसील पहुंच एसडीएम विनोद कुमार के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें