फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा मूकबधिर के पल्ले बांध दी दुष्कर्म की पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पिता की दरिंदगी का शिकार दुष्कर्म पीड़िता के साथ एक बार फिर क्रूर मजाक हुआ है। कुछ लोगों ने 15 साल की इस किशोरी का घर बसाने का हवाला देते हुए दो गुनी उम्र के मूकबधिर से निकाह करा दिया, जबकि वह तलाकशुदा और एक बच्चे का पिता है।
विज्ञापन


एक गांव में रहने वाली किशोरी ने बीती 30 अगस्त को अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपित पिता का धारा-376 व पॉक्सो एक्ट के तहत चालान किया था।

दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने अपनी आयु 15 वर्ष बताई थी। 4 सितंबर की रात कुछ लोगों ने 34 वर्षीय मूकबधिर से पीड़िता का निकाह करा दिया। वह किराए के मकान में रहता है और मजदूरी करता है। पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका है। उसका एक पुत्र भी है, जो अपनी मां के साथ रहता है।
विज्ञापन


इस मामले में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि उन्हें पीड़िता के निकाह के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी। सीओ राजेश भट्ट का कहना है कि पीड़िता की आयु 15 वर्ष है, इसलिए उसका निकाह कराना विधिक रूप से ठीक नहीं है। इससे बलात्कार का मुकदमा भी प्रभावित हो सकता है और पीड़िता का पक्ष कमजोर पड़ सकता है। इस मामले में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें