फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खेतलसंडा खाम में एक अधेड़ करंट की चपेट में आ गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेतलसंडा खाम निवासी महेश राणा (48) पुत्र ओम प्रकाश शनिवार को बारिश रुकने के बाद घर के बाहर बांधे तार पर कपड़े सूखने के लिए डाल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान वह तार में फैले करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों से उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें