फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब माफिया कर कारों से अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कारों के जरिये हो रहा अवैध खनन
विज्ञापन

सुलतानपुर पट्टी। कोसी नदी में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब माफिया ने कोसी से कार, बैलगाड़ी, सहित अन्य वाहनों में भरकर खनन करने का नया तरीका निकाला है। शनिवार को पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान पशु चिकित्सालय के पास उप खनिज के कट्टों से भरी एक कार को पकड़ लिया, जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। वहीं बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी सुधाकर जोशी ने अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया।

पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी शनिवार सुबह आठ बजे गश्त कर रहे थे। तभी बाजार घाट की ओर से आ रही कार यूपी 21 जे 1444 को रोका गया। इस बीच कार को छोड़कर चालक फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर उपखनिज से भरे 15 कट्टे मिले। पुलिस ने कार को अवैध खनन में सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि सुबह के समय कार, छोटे हाथी आदि वाहन कोसी नदी में दिखाई देते हैं। कुछ देर तक चालक कार आदि वाहनों की पानी धुलाई करते हैं। उसके बाद उपखनिज भरकर माफिया स्टॉक करते हैं। चालकों को प्रति चक्कर के हिसाब से भाड़ा मिलता है। ताकि मामला पकड़ में न आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें