फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरी अंजनियां: ग्रामीणों की शिकायत पर शौचालयों की जांच, 13 में 9 पुराने शौचालयों पर हुआ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। ग्राम पंचायत बरी अंजनियां के दर्जनों लोगों ने खंड विकास अधिकारी से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाए गए शौचालयों में 12 हजार के चेक देने के एवज में ग्राम प्रधान और प्रधानपति पर दो से चार हजार तक सुविधा शुल्क वसूले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस संबंध में गत दिवस जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ टीम के साथ गांव में पहुंचकर पूछताछ की जिसमें अधिकांश लोगों ने पेसे देने की बात कहीं। बीडीओ जोशी ने कहा कि जांच के 13 में नौ शौचालय ऐसे मिले जो पुराने बने हैं और उन्हें भुगतान नई योजना से किया गया है।

बीडीओ जोशी ने कहा कि ग्रामीणों ने 16 शौचालयों की शिकायत की थी जिसमें 13 की जांच की गई। जिसमें चार शौचालय भुगतान मिलने पर बनाए गए हैं और सही है जबकि नौ शौचालय पुराने बनाए गए थे जिनको ग्राम पंचायत द्वारा 12 हजार का भुगतान किया गया है अलबत्ता उन्होंने प्रधान और प्रधान पति पर चार-चार हजार लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एक महिला द्वारा शौचालय का भुगतान मिलने के बाद भी सेफ्टी टैंक का गड्ढा न बनाए जाने की शिकायत मिली, जिसपर बीडीओ जोशी ने 15 अगस्त तक की मोहलत दी। बीडीओ जोशी ने कहा कि उन्होंने 10 अन्य शौचालयों का भी निरीक्षण किया जिन्हें ग्रामीणों ने स्वयं बनवाया है लेकिन उन्हें अभी तक भुगतान नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें