फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसईखेड़ा के कपड़ा व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज। हथियारबंद लुटेरों ने बाइक सवार कपड़ा व्यापारी को लूट लिया। लुटेरे उसे पीटकर जेब में रखी रकम लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रसोइयापुर गांव के कपड़ा व्यापारी लखविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह की सिसईखेड़ा बाजार में सिंह कलेक्शन के नाम से कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे लखविंदर अपनी दुकान बंद कर बाइक (यूके06वाई-6187) से घर लौट रहा था। रास्ते में चीकाघाट गांव के पास नई सड़क पर हथियारों से लैस करीब 11 लोगों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे बाइक से खींच कर पीटा और जेब में रखी 20 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। बताया कि मारपीट से उसके सिर और शरीर में गुम चोटें लगी हैं। उसने पुलिस से आरोपी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि सूचना मिली थी। इस पर घटनास्थल का मुआयना भी किया गया। व्यापारी के साथ लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामला लड़ाई झगड़े का लगता है। जांच की जा रही है। जांचोपरांत ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें