फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में केरोसिन डालकर सास को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैरोसिन डाल बहू ने सास को आग लगाई
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव कान्हा नंगला निवासी एक महिला ने घरेलू कलह के चलते सास पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। उसे बचाने में महिला का ससुर भी बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

कान्हानंगला निवासी शिवम की पत्नी डोली का सास सोना से घरेलू विवाद होता रहता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। गुस्साई महिला ने घर के अंदर रखी केन का केरोसिन सास पर उड़ेला और आग लगा दी। शोर सुनकर महिला का ससुर केहर सिंह पहुंचा और पत्नी को बचाने का प्रयास किया। इससे वह भी बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने नाजुक हालत में महिला को बिजनौर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। केहर सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसने ने थाने पहुंचकर पुत्रवधू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें