फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चालक परिचालक ने यात्रियों की जान आफत में डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो के ड्राइवर और कंडक्टर ने मंगलवार रात बस में सवार यात्रियों की जान आफत में डाल दी। नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से बस चलाने पर यात्रियों की सांसें अटक गई। उन्होंने हंगामा कर पुलभट्टा थाने पर बस रुकवा दी। पुलिस ने बस को सीज कर चालक परिचालक का चालान कर दिया। बाद में यात्रियों को दूसरी बसों सेे भेजा गया।
विज्ञापन

काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07-पीए-0773 हल्द्वानी-बरेली मार्ग पर संचालित होती है। मंगलवार रात बस बरेली से हल्द्वानी आ रही थी। बहेड़ी से चली तो कई जगह टकराने से बची। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलभट्टा पुलिस चौकी पर बस को रुकवा दिया।
नशे में बस चलाने और यात्रियों से अभ्रद व्यवहार करने के आरोप में चालक मोहन सिंह रावत और परिचालक चंद्रप्रकाश का चालान कर दिया। देर रात पुलभट्टा पुलिस ने चालक-परिचालक को छोड़ दिया था। काठगोदाम डिपो के मंडल महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने नियमित चालक मोहन सिंह रावत और परिचालक चंद्रप्रकाश को मार्ग से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें