हल्द्वानी। दिल्ली से आई सीबीआई टीम बुधवार को गोरापड़ाव पहुंची और महिला हत्याकांड से जुड़े तथ्यों की जांच की। टीम ने परिजनों के अलावा विवेचक से भी विस्तृत जानकारी ली। बृहस्पतिवार को संदिग्धों का रुद्रपुर में लाई डिटेक्टर टेस्ट किया जाएगा।
सीबीआई के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी एके सिंह, एफएसएल के संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल शरण के साथ बुधवार की शाम गोरापड़ाव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने हत्या के स्थल के अलावा मकान के निकलने के रास्ते, दरवाजे की कुंडी तक का बारीकी से निरीक्षण किया। सीबीआई के वैज्ञानिक क्राइम सीन जानना चाहते थे। उन्होंने परिवार के लोगों और महिला की बेटी से भी बातचीत की।