लालकुआं ( नैनीताल)। एक कालोनी में सातवीं के छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नगर से सटी एक कालोनी के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी चौदह वर्षीय बेटी ने शनिवार शाम घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने घटना के बाबत लालकुआं थाने में तहरीर नहीं दी है।
मौत की सूचना पर पुलिस घर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि अभी घटना के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार छात्रा के शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।