फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम हत्याकांड : युवा व्यवसायी अंकित बंसल को उठाया

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड में एसआईटी ने युवा व्यवसायी अंकित बंसल को उठाया है। टीम उसे गोपनीय स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर उसे पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज व्यापारी नेताओं ने कोतवाली थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर कई आरोप जड़े हैं। उधर, व्यवसायी के एक साथी को पुलिस पकड़ने के लिए दिल्ली गई है।
विज्ञापन


एसआईटी ने शनिवार देर रात सदर बाजार के कपड़ा व्यवसायी अंकित बंसल को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि अंकित का पूनम पांडे के परिवार से संपर्क रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उसके पास गंभीर साक्ष्य हैं। पुलिस पहले भी व्यवसायी से पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में अंकित की मां, दादी के अलावा व्यवसायी नेता योगेश शर्मा, गौरव गुप्ता कई व्यवसायी रात में कोतवाली पहुंच गए। उनका आरोप था कि एसआईटी का एक सिपाही उनके पास आया था। उसने कुछ पैसे की मांग की और मारपीट भी की। पुलिस व्यवसायी को पहले काठगोदाम थाने ले गई थी। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस टीमों से बातचीत हुई है। पूछताछ के बाद व्यवसायी को छोड़ा जाएगा। किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा।


शहर के कई और रसूखदारों से होगी पूछताछ
पुलिस अधिकारियों ने सर्विलांस से दौरान आए संदिग्ध नंबरों पर काम करना शुरू कर दिया है। अब रसूखदारों से भी उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी। घटना के एक माह बीतने पर पुलिस की भूमिका पर भी लोग सवाल खड़े करने लगे थे। पता चला है कि कुछ लोगों के नंबर पूनम या उसकी बेटी के नंबरों से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाराज व्यापारियों ने कोतवाली में देर रात किया प्रदर्शन
व्यवसायी के एक साथी को पकड़ने के लिए दिल्ली गई पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें