फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंट की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी

विज्ञापन
कार में अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर वॉक-वे के सामने शुक्रवार शाम शॉर्टसर्किट से आग लगने पर धुआं भर गया। दुकान के कर्मचारियों ने रेत, बजरी से आग बुझाई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ियां लौट गईं।
विज्ञापन

हीरानगर जेल रोड निवासी हरिओम अग्रवाल की नैनीताल रोड वॉक-वे के सामने पेंट, हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार शाम सात बजे हरिओम के पुत्र अमन अग्रवाल दुकान पर बैठे थे। इस बीच दुकान के पिछले हिस्से में शॉर्टसर्किट की आवाज के साथ धुआं उठने लगा। अमन के ललकारने पर कर्मचारियों ने रेत, बजरी के साथ पानी डालकर तत्काल आग को काबू में कर लिया। हालांकि दुकान में रखा एक लाख कीमत के पेंट आदि सामान जल गया। दुकान से धुआं उठता देखकर पड़ोस के लोग भी मौके पहुंच गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फायर टेंडर लेकर पहुंचे लेकिन आग पहले ही बुझाई जा चुकी थी। दुकानदार हरिओम का कहना था कि पिछले 20 सालों में पहली बार आग की घटना हुई है।

दुकान में नहीं था आग बुझाने का यंत्र
दुकानदार का कहना था कि उनके पास आग बुझाने के सिलिंडर मौजूद नहीं हैं लेकिन इस हादसे से सबक मिला है। अब वह आग बुझाने के सिलिंडर रखेंगे। संयोग था कि उन्होेंने दुकान में रेता, बजरी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें