नाबालिग छात्रा डीपीई पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
सिरसा। डीपीई ने नाबालिग छात्रा के साथ विद्यालय में छेड़छाड़ की। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी डीपीई के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। 13 अगस्त 2018 को डीपीई अनूप कुमार ने कबड्डी मैच समय उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना से उसके दिमाग पर गहरा प्रभाव पड़ा। उसने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। बीमार होने पर उसका अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चला तो डॉक्टर ने उससे गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने डॉक्टर को सारी बात बता दी। डॉक्टर ने उसे बाल कल्याण विभाग में शिकायत देने को कहा। छात्रा का कहना है कि उसने जिला बाल कल्याण विभाग में अपनी शिकायत दी। विभाग ने उससे सारी आपबीती जानी और महिला थाने में शिकायत भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की। जिला पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि छात्रा का बयान दर्ज करके महिला थाना पुलिस ने आरोपी डीपीई अनूप कुमार के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।