फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में छह लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी के कोठी लैड़ इलाके में रविवार शाम को बारात में जा रहे इको वाहन के खाई में गिरने से छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे मोंगरी से कुलटैड़ की तरफ जा रही बारात में शामिल इको वाहन जब कौठी लैड़ इलाके में पहुंचा तो अचानक वाहन चालक से बेकाबू हो गया और सीधा गहरी खाई में जा गिरा। मौके से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पंचैरी पुलिस को दी। दुर्घटना का पता चलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और सभी को खाई से बाहर निकाल कर वाहन की व्यवस्था कर जिला अस्पताल ले गए। घायलों में दलेर सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी गुलाबन, दलबीर सिंह निवासी कलसोत, बलबादर सिंह पुत्र गिरधारी सिंह निवासी बसनोत, सुमन सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी कलसोत, नवजीत सिंह पुत्र शहदेव सिंह निवासी बसनोत और सहदेव सिंह पुत्र सोमराज निवासी बसनोत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें