हल्द्वानी। परिवहन विभाग का ओवरलोडिंग को लेकर अभियान जारी रहा। बृहस्पतिवार को कुमाऊं में 33 वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर करने का नतीजा था कि शुक्रवार को ओवरलोड वाहन चेकिंग में नहीं मिले। परिवहन विभाग की टीम ने कुमाऊं में केवल अल्मोड़ा जिले में एक एफआईआर दर्ज कराई है। टीमों ने 140 वाहनों का चालान कर 14 वाहनों को सीज किया है।
संभागीय परिवहन कार्यालय के मुताबिक काशीपुर में 36, रामनगर में 24 वाहनों का चालान किया है। सबसे ज्यादा पांच वाहन रुद्रपुर में सीज किए गए हैं। लापरवाही से वाहन चलाने, नियमों को तोड़ने के आरोप में 11 चालकों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति चेकिंग दलों ने भेजी है। परिवहन अधिकारियों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ओवरलोडिंग में एक और एफआईआर
11 चालकों के लाइसेंस निलंबन की भेजी गई संस्तुति
अपर परिवहन आयुक्त ने किया निरीक्षण
हल्द्वानी। अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने सड़क सुरक्षा की लीड एजेंसी के साथ धुमाकोट हादसे स्थल का निरीक्षण किया है। अपर परिवहन आयुक्त के अनुसार दुर्घटना वाला स्थल ग्रामीण मार्ग में आता है। मार्ग की स्थिति अच्छी नहीं मिली है। दुर्घटना में बच गए व्यक्ति से घटना के बारे में जानकारी जुटाई गई है। लोनिवि, परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर कारणों का भी पता लगाने का प्रयास किया गया है। मार्ग सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर संस्तुति जल्द ही शासन को सौंपी जाएगी।