फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना गिरवी रखने के नाम पर साड़े पांच लाख रूपए ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। सोना गिरवी रखने का झांसा देकर दो लोगों ने ट्रांसपोर्टर से साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ट्रांसपोर्टर को आरोपी कागज के टुकड़ों से भरा बैग पकड़ा गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुरानी मंडी निवासी ट्रांसपोर्टर रघुवीर सिंह बेदी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसके एक परिचित ने दो लोगों को चार दिन पहले उसके पास भेजा और कहा कि इनसे रुपये लेकर सोना दे देना। बाद में वह सोना लाने की बात कहकर चले गए। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह फिर दोनों आए और सोना लेकर पैसे देने की बात कहने लगे। दोनों ने उसे बातों में उलझा लिया और साढ़े पांच लाख रुपये ले लिए। बताया कि उन्होंने मुझे एक बैग दिया कहा कि इसमें पैसे हैं और बाद में सोना देकर रुपये ले जाएंगे।
बाद में ट्रांसपोर्टर ने उन्हें फोन मिलाया, जो कि बंद था। ट्रांसपोर्टर ने बैग खोला तो उसमें रुपयों के बदले कागज के टुकड़े थे।
पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने बताया कि जिस परिचित ने उनके पास भेजा था वह अहमदाबाद में है और वह भी कहता है कि उनका घर नहीं जानता। मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें