फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की मौत मामले में एसडीओ और जेई को जिम्मेदार बताया

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिजली के टॉवर से गिरकर हुई बोलेरो चालक की मौत के मामले में परिजनों ने मुखानी थाने में तहरीर दी है। चालक के भाई ने घटना के लिए जेई और एसडीओ को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

मल्ला गोरखपुर निवासी जगदीश रावत ने मुखानी थाने में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि हाइडिल कॉलोनी निवासी उसका छोटा भाई देवेंद्र सिंह रावत अपनी बोलेरो गाड़ी चलाता था। उसकी गाड़ी मोहन नाथ के फर्म के तहत एसडीओ के अधीन चलाई जाती थी। एक फरवरी को साढ़े 12 बजे उसके पास जेई पीसी नयाल का फोन आया कि जल्द नीलकंठ अस्पतल आ जाएं। उनका भाई घायल हो गया है। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने बताया कि भाई की मौत हो गई है। जेई ने बताया कि उसके भाई को पीलीकोठी स्थित बिजली खंभे पर चढ़ाया गया था। आरोप लगाया कि उसकी भाई की मौत के लिए जेई और एसडीओ जिम्मेदार हैं और परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए। इस बारे में मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही है। पुलिस इस मामले की जांच करेगी। इधर पता चला है कि लाइनमैन की चाभी गिरने पर उसे देने के लिए देवेंद्र खंभे पर चढ़ा था लेकिन अचानक पैर फिसलने के कारण गिर गया था। विद्युत ट्रांसमिशन के ईई दीपक रावत ने कहा कि दुर्घटना हुई है। इस मामले में परिजनों से बातचीत कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


चालक की मौत मामले में जेई और एसडीओ को जिम्मेदार बताया
भाई ने दी तहरीर, पुलिस कर रही है मामले की जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें