फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर जंगल में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसकी लाश को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत होना बताई गई है। उसके सिर पर किसी भारी हथियार से हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
काशीपुर तिराहे के पास रामपुर रोड पर सूर्यांश पब्लिक स्कूल के पास खेत में शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की जेब या आस पास कोई ऐसी चीज भी नहीं मिली। जिसकी उसकी पहचान कराने में मदद मिल सके। एक युवक के सिर में किसी भारी हथियार से हमला किया गया था। जिससे उसके सिर से खून बह रहा था। आस पड़ोस के गांवों में सूचना भिजवाई गई। ताकी मृतक की पहचान हो सके। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिससे हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आस पड़ोस के थानों से जानकारी जुटाई गई है कि कहीं कोई गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
मुरदाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रेन से कटकर पचास वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें