फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांते के वार घायल मछली आढ़ती की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
आशिक अली (फाइल फोटो)। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
एक महीने पहले मछली मंडी में पड़ोसी की ओर से किए गए कांते के वार से घायल मछली आढ़ती आशिक की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में शनिवार रात को मौत हो गई। इस मामले में मृतक आशिक के भाई की तहरीर पर मंडी के तीन लोगों पर आशिक पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जानलेवा हमले के मुकदमे को धारा 302 में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड सात निवासी आशिक अली की मछली मंडी में आंध्रा फिश कंपनी के नाम से आढ़त है। बीते 18 नवंबर को सुबह दस बजे आशिक जब अपनी फड़ पर पहुंचा तो तीन लोगों ने गालीगलौज करते हुए आशिक के सिर पर कांते से वार कर दिया था। लहूलुहान आशिक को परिजन रुद्रपुर ले गए थे जहां से बाद में उसे दिल्ली ले जाया गया था। मामले में आशिक के भाई आसिफ अली ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई आशिक मंडी में मछली का व्यवसाय कर रहा था। इस बीच नहीम व उसके पुत्रों क्षिमाल व अलीक्षाद ने उसके भाई की आढ़त के सामने तख्त डाल दिया।
जब आशिक ने विरोध किया तो तीनों गालीगलौज करने लगे और नहीम तख्त के नीचे से पाटल निकाल लाया और आशिक पर वार करने लगा। कोतवाली पुलिस ने पिता व दोनों पुत्रों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर नहीम को गिरफ्तार को कोर्ट में पेश किया जहां से नहीम को जेल भेज दिया गया था। आरोपी के दोनों पुत्र फरार हैं। सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जानलेवा हमले का मुकदमा हत्या में बदला जाएगा और फरार चल रहे दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शोक में बंद रही मंडी
किच्छा। मछली आढ़ती आशिक अली के निधन की सूचना पर मंडी में शोक रहा। रविवार को मंडी में मछली, सब्जी, अनाज व फल आढ़तियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने बताया कि मंडी के समस्त व्यापारियों ने रविवार को शोक में अपनी दुकानें बंद रखीं। इधर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, गुड्डू तिवारी, गौरव बेहड़ समेत कई लोगों ने आशिक के निधन पर शोक जताया है। संवाद

अमर उजाला में आड़ती आशिक की छपी खबर।- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें