फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर दाव लगाने वाले हुए पट

Mon, 16 Feb 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच में हल्द्वानी सट्टा बाजार में करोड़ों रुपए इधर से उधर हुए। सटोरियों की फेवरेट टीम इंडिया रही। स्टोरियों ने पाकिस्तान की टीम की जीत पर दोगुना भाव लगाकर भारत की जीत पक्की कर दी थी। पाकिस्तान की टीम के हारते ही उस पर दाव लगाने वालों की रकम भी डूब गई। क्रिकेट की हर बॉल, ओवर और खिलाड़ी पर दाव लगा। स्टोरियों ने पाकिस्तान की जीत पर दोगुना भाव दिया।
विज्ञापन


हल्द्वानी से कुमाऊं भर के लिए सट्टे का कारोबार संचालित होता है। स्टोरियों के तार दिल्ली और दूसरे बड़े महानगरों से जुड़े हैं। पूरा कारोबार आपसी विश्वास पर टिका है। हल्द्वानी में जगह-जगह बुकी हैं, जहां से अवैध कारोबार उन इलाकों में संचालित होते हैं। आमतौर पर क्रिकेट मैच पर ही सबसे अधिक सट्टा लगता है। मैच किसी भी टीम का हो और कोई भी जीते, लेकिन सटोरिये का कमीशन तय होता है।

वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के रोचक मुकाबले में स्टोरियों की फेवरेट टीम इंडिया रही। नाम न छापने की शर्त पर एक सटोरिये ने बताया कि पाकिस्तान का भाव दोगुना था। सट्टा बाजार ने पहले ही टीम इंडिया को जिता दिया था। पाकिस्तान की जीत पर दोगुना भाव मिल रहा था, जबकि इंडिया कर जीत पर भाव आधा था। यानि पाकिस्तान की टीम पर एक हजार रुपए लगाने पर दो हजार रुपए की वापसी थी और इंडिया पर एक हजार में 1500 रुपए थे।
विज्ञापन


सट्टा बाजार के मुताबिक इंडिया टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का विकेट गिरते ही इंडिया का भाव 100 रुपए प्रति हजार बढ़ गया, लेकिन टीम इंडिया का स्कोर 300 रन पहुंचने पर इंडिया का भाव गिरकर 300 रुपए आ गया। यानि एक हजार रुपए लगाने पर इंडिया की जीत पर 1300 रुपए की वापसी। पाकिस्तान के विकेटों की पतझड़ लगने पर पाकिस्तान की जीत पर भाव ढाई गुना तक पहुंच गया। स्टोरियों ने टीम के अलावा हर गेंद और खिलाड़ी पर दाव लगाया। बेस्ट प्लेयर में विराट कोहली और सुरेश रैना रहे, जबकि बॉलर में पाकिस्तान टीम का मो. इरफान पर दाव लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें