फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौती बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

Sun, 15 Feb 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरा मार्ग के व्यवसायी राजीव दुआ (47) की रामपुर रोड स्थित घर में शुक्रवार सुबह आकस्मिक मौत हो गई। व्यवसायी की इकलौती बेटी ऐश्वर्या दुआ (21) ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। व्यवसायी के निधन की सूचना मिलने पर उनके छोटे भाई भी कुवैत से यहां पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


रामपुर रोड स्थित गली नंबर आठ निवासी राजीव दुआ की मीरा मार्ग में रेडीमेड गारर्मेंट की दुकान है। व्यवसायी अपने मित्र के घर सगाई कार्यक्रम होने के कारण गुरुवार रात दो बजे तक अग्रसेन भवन में रहे। घर लौटने के बाद वह सो गए। सुबह नहीं उठने पर पत्नी सौम्या ने उन्हें हिलाया तो पता चला कि उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर बेटी ऐश्वर्या दिल्ली से यहां पहुंची। बेटी एमिनेशन का कोर्स दिल्ली से कर रही है।

सूचना पर राजीव के छोटे भाई कुवैत से सुबह 11 बजे हल्द्वानी पहुंचे। परिजनों ने व्यवसायी का राजपुरा घाट पर अंतिम संस्कार किया। यहां गमगीन माहौल मेें इकलौती बेटी ऐश्वर्या ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। राजीव समाचार पत्र विक्रेता हरीश चंद्र दुआ के भतीजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें