निकिता चंद, एशियन बॉक्सिंग फाइनलिस्ट।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जॉर्डन में महिला मुक्केबाज निकिता चंद फाइनल में पदक के लिए पंच लगाएंगी जबकि निवेदिता कार्की सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंचने का प्रयास करेंगी।
जार्डन में चल रही एएसबीसी एशियन यूथ एवं जूनियर चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ निवासी निकिता चंद ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। निकिता ने 60 किग्रा भारवर्ग में जॉर्डन की एसेल को पराजित किया। उनका फाइनल मुकाबला 14 मार्च को कजाकिस्तान की उलदाना तबे के साथ होगा। वहीं निवेदिता कार्की ने 48 किग्रा भारवर्ग में जॉर्डन की बटूल हुसैन को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उनकी इस उपलब्धि पर डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एसपी लोकेश्वर सिंह, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष अजय सिंह, आजीवन अध्यक्ष मुकर्जी निर्वाण, सचिव गोपाल खोलिया, हरि दत्त कापड़ी, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, देवी चंद आदि ने जताई है।