फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर काउंसलिंग पहली अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल की ओर से राजकीय अटल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर पहली अक्तूबर को नैनीताल में द्वितीय चरण की काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले शिक्षकों की सूची विभागीय वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास ने बताया कि सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों के शेष रिक्त पदों के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग एक अक्तूबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल के सभागार में सुबह 11 बजे से होगी। एडी व्यास ने बताया कि सहायक अध्यापक एलटी में अटल उत्कृष्ट राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल ऐसे शिक्षक जो अटल उत्कृष्ट विद्यालय से अन्यत्र विद्यालयों में कार्यरत हैं और 12 व 13 अगस्त को पहली काउंसलिंग के दौरान अनुपस्थित रहे हो या जिनके द्वारा कोई विकल्प नहीं दिया गया हो, वह भी इस काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें