हल्द्वानी कुसुमखेड़ा स्थित कास्मेटिक की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी । अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित कास्मेटिक की दुकान और गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया, जिस वजह से काफी सामान बच गया। जांच से पता चला कि दुकान के सामने राजमा, चावल के ठेले के सिलिंडर से आग कास्मेटिक गोदाम तक पहुंची थी। अग्निशमन विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है।
कालाढूंगी रोड पर सारिका अग्रवाल की कास्मेटिक की दुकान और गोदाम के सामने ठेला व्यवसायी राकेश मौर्या राजमा, चावल बना रहे थे। उनके ठेले के ऊपर लगे पर्दे ने आग पकड़ ली और यह कास्मेटिक की बंद दुकान तक पहुंच गई। दुकानदार मौके से भाग निकला। आग ने गोदाम और दुकान को आगोश में ले लिया। सूचना पर मुखानी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो गाड़ियों से दुकान और गोदाम की आग को काबू किया गया। गोदाम की फाल्स सीलिंग के साथ काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। इससे लाखों की क्षति हुई है। अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर से गोदाम के शटर तक आग पहुंची। मालकिन से दुकान खुलवाई गई। अग्निशमन की टीम ने की तत्परता से अधिक नुकसान नहीं हुआ। ग्निकांड के चलते कालाढूंगी रोड कुछ देर के लिए बाधित हो गया। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ यातायात नियंत्रित किया।