फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत का कालाढूंगी में जोरदार स्वागत

विज्ञापन
जनता का अभिवादन करते बंशीधर भगत - फोटो : KALADUNGI
विज्ञापन
कालाढूंगी/रामनगर। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार कालाढूंगी आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। भगत के कालाढूंगी में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने बौरपुल पर फूल बरसाए। नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। सहकारी समिति के सामने आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भगत ने कहा जिम्मेदारी देने के लिए वह केंद्र और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, चैयरमैन विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, लक्ष्मण देऊपा, दीवान बिष्ट, महेंद्र दिगारी, विनोद बुधलाकोटी, तारा पांडे आदि रहे। इधर बैलपड़ाव और कोटाबाग में भी कार्यकर्ताओं ने भगत का जोरदार स्वागत किया। उधर, रामनगर में भी महिला सहायता समूह छोई ने बंशीधर भगत का स्वागत किया। महिला समूह ने बैठकी होली का कार्यक्रम भी रखा था। इसका शुभारंभ मंत्री बंशीधर भगत और रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। संचालन दुर्गा लटवाल ने किया। यहां ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, दुर्गा लटवाल, हेमा सुयाल, गंगा लटवाल, बह्मदेव झा, कनिष्ठ प्रमुख संजय नेगी, बीडीसी सदस्य पर्वत लटवाल, मनीष अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, इंदर रावत, ग्राम प्रधान बब्बू चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें