फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 स्वर्ण समेत 29379 लोगों को मिलेगी उपाधि

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह मंगलवार को यूओयू सभागार में संपन्न होगा। राज्यपाल और कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह दो वर्षों के कुल 29379 डिग्री धारकों को उपाधि देंगे। इस मौके पर 42 को स्वर्ण पदक, पद्मश्री अनूप साह और पर्यावरणविद् सच्चिदानंद भारती को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्चशिक्षा मंत्री डॉ.धनसिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मुक्त विश्वविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि विवि पहली बार अपने निजी सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन कर रहा है। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2019-20 और 2020-21 के सभी डिग्री धारकों को उपाधि दी जाएगी। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जहां आज तक की सभी उपाधियों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल से क्षेत्रीय निदेशक एमबीपीजी कॉलेज की डॉ. रश्मि पंत और गढ़वाल से क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप नेगी को भी सम्मानित किया जाएगा।
मुक्त विवि के रजिस्ट्रार का कार्यकाल बढ़ा
हल्द्वानी। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एचएस नयाल का कार्यकाल 28 दिसंबर को समाप्त हो रहा था। 27 दिसंबर को शासन से उनकी सेवावृद्धि का आदेश प्राप्त हो गया है। उच्चशिक्षा के अपर सचिव एमएम सेमवाल की ओर से जारी पत्र में कहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से स्वीकृति की प्रत्याशा में अग्रिम आदेशों तक डॉ. एचएच नयाल को रजिस्ट्रार बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें