फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रॉयल्टी के लिए जारी आदेश पर रोक के बाद ठेकेदारों का आंदोलन स्थगित

Fri, 30 Oct 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसाइटी हल्द्वानी से जुड़े ठेकेदारों ने एक सप्ताह से चल रहा आंदोलन स्थगित कर दिया है। शासन के रॉयल्टी और ई-रवन्ना प्रपत्रों के संबंध में सात अक्तूबर को जारी किए गए आदेश के क्रियान्वयन पर अगले आदेशों तक रोक लगाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

तिकोनिया स्थित गेस्ट हाउस परिसर में बृहस्पतिवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों की ओर से बुलाई गई पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी गई। सोसाइटी के अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ठेकेदार रॉयल्टी की दरें पांच गुना तक बढ़ाए जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। इस बीच बुधवार को सचिव बृजेश कुमार संत की ओर से सभी जिलाधिकारी को पूर्व की व्यवस्था लागू करने संंबंधी आदेश का पत्र जारी किया गया है। सोसाइटी पदाधिकारियों ने बताया कि इससे त्योहारी सीजन में ठेेकेदारों को कुछ राहत मिलेगी और शहर में विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। प्रेस वार्ता में उमेश जोशी, हरीश आर्य, राहुल झिंगरन, शोएब अहमद, घनश्याम पाठक, आशीष बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।

हरिद्वार से दून तक निकालेंगे पैदल यात्रा-
सोसाइटी पदाधिकारी कैलाश शाह ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि ठेकेदारों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए सीएम के समक्ष भी मांगें रखीं जाएंगी। यदि इसके बावजूद सकारात्मक निर्णय न लिया गया तो ठेकेदार सांकेतिक आंदोलन छेड़ने को विवश होंगे। 21 नवंबर को हरिद्वार से देहरादून मुख्यमंत्री आवास तक पैदल यात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें