फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल की भूमि पर ट्रांजिट छात्रावास का निर्माण तेज

Thu, 28 May 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल की भूमि से वर्ष 2023 में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अब खाली पड़ी जमीन पर निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से टाइप-4 आवासीय भवन, ट्रांजिट छात्रावास, मेडिकल स्टोर और चहारदीवारी का निर्माण किया जाना है। फिलहाल आवासीय भवन और चहारदीवारी का कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से खाली भूमि पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। लंबे इंतजार के बाद शासन ने निर्माण कार्य के लिए बजट स्वीकृत किया। शासन की ओर से आवासीय भवन, छात्रावास, मेडिकल स्टोर और चहारदीवारी निर्माण के लिए नौ करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई थी। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू किया, हालांकि शुरुआती दौर में कार्य की गति धीमी रही। मंडी समिति के कनिष्ठ अभियंता मोदित जोशी ने बताया कि निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। कार्य लगभग 15 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अनुसार मई 2027 तक पूरा निर्माण कार्य समाप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें