फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल हरेला महोत्सव पर सियासत: मेले में नेता प्रतिपक्ष को नहीं बुलाने पर भड़के कांग्रेसी, SDM पर गंभीर आरोप

Thu, 18 Jul 2024 03:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हरेला महोत्सव भीमताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को नहीं बुलाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने एसडीएम प्रमोद कुमार का घेराव किया।
विज्ञापन
मेले में नेता प्रतिपक्ष को नहीं बुलाने पर भड़के कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरेला महोत्सव भीमताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को नहीं बुलाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने एसडीएम प्रमोद कुमार का घेराव किया। कांग्रेसियों ने एसडीएम पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन


कांग्रेस जिला महामंत्री भूपेंद्र कनौजिया ने कहा कि हरेला महोत्सव में भेदभाव के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरेला महोत्सव भीमताल ऐतिहासिक मेला है और मेले में सबका हक है। लेकिन एसडीएम की ओर से भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को मेले में नहीं बुलाया जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी है।

ये पढ़ें- Road Accident: रोडवेज बस से कुचलकर सफाई कर्मचारी की मौत, चालक मौके से फरार; एकत्र भीड़ ने जमकर किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी और युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला ने कहा कि मेले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष के साथ अन्य सभी दलों के लोगों को बुलाना चाहिए। कांग्रेसियों के विरोध को देखते हुए एसडीएम ने नेता प्रतिपक्ष का बुलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें