फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाढूंगी: मुख्यमंत्री के दौरे पर कांग्रेस का विरोध; नीरज तिवारी के नेतृत्व में जमकर की नारेबाजी

Sun, 15 Nov 2026 09:58 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी

सार

मुख्यमंत्री के कालाढूंगी दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बौर पुल पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदेश सचिव नीरज तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालाढूंगी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बौर पुल पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदेश सचिव नीरज तिवारी के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एथेनॉल फैक्ट्री बंद करने, पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा करने और क्षेत्र की लंबित मांगों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने एथेनॉल फैक्ट्री बंद करने के साथ ही पूर्व में घोषित विकास कार्यों को जल्द धरातल पर उतारने की मांग की। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष रोहित बुलाकोटी, अरनव कंबोज, दीप चंद सती, विक्रम सामंत, कुलदीप तड़ियाल, संजय बिष्ट और अवतार सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें